पटना, जून 7 -- मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के अंतर्गत 649 नए पुलों का निर्माण होगा। ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इन पुलों के निर्माण पर 2977 करोड़ 12 लाख खर्च होंगे। योजना में सबसे अधिक पूर्वी चंपारण में पुलों का निर्माण होगा। शनिवार को विभाग की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार पूर्वी चंपारण में 54 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 1984.21 मीटर है। इसके निर्माण पर 205 करोड़ 74 लाख खर्च होंगे। पटना में 14 पुलों का निर्माण प्रस्तावित है। इसकी कुल लंबाई 579.13 मीटर होगी और इसके निर्माण में 72 करोड़ तीन लाख खर्च होंगे। विभाग का कहना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के बीच संपर्क और सुगमता, किसानों को बाजार से जोड़ना, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना और ग्रामीण क्षेत्रों को उद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.