रुद्रपुर, फरवरी 15 -- गूलरभोज, संवाददाता। सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र सौंपकर गूलरभोज क्षेत्र की 685 एकड़ भूमि को स्वामित्व अधिकार प्रदान कर राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग की है। इसमें नगर क्षेत्र की 30 एकड़ भूमि भी शामिल है। बताया गया कि 1970 के दशक में हरिपुरा और बौर जलाशय के निर्माण के बाद बदले में दी जाने वाली भूमि का राजस्वीकरण नहीं हो पाया। इसके चलते क्षेत्रवासी दशकों से मालिकाना हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश चुघ और भाजपा प्रदेश महामंत्री गुंजन सुखीजा ने यह मामला सांसद के समक्ष रखा। शनिवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर सीएम को सौंपे पत्र में सांसद भट्ट ने बताया कि 685 एकड़ क्षेत्र में नगर पंचायत गूलरभोज की 30 एकड़ भूमि के अलावा तिलपुरी, मटकोटा, कुल्हा, हरिपुरा, कोपा छिद्दा, कोपा लाल स...