हरदोई, दिसम्बर 2 -- हरदोई। राष्ट्रीय वंचित शोषित सामाजिक संगठनों का अखिल भारतीय महासंघ के अध्यक्ष अमित कुमार ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें जिला पंचायत राज अधिकारी पर अनियमितताएं करने का आरोप लगाया। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता अमित कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों की द्वितीय एसीपी लगाने में अराजपत्रित कार्यवाहक डीपीआरओ अनियमितता कर रहे हैं। एडीओ पंचायत के माध्यम से सफाई कर्मी से पांच पांच हजार रुपये की वसूली की जा ही है। जिन लोगों ने पैसा पहुंचा दिया है उनकी एसीपी लग गई है। शेष की अभी तक नहीं लगाई गई है। प्रदेश के अन्य जनपदों में कई माह पूर्व से एसीपी लग चुकी है लेकिन हरदोई में धन उगाही के कारण देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश हैं कि सफाई कर्मियों का वेतन महीने की ए...