सिद्धार्थ, सितम्बर 27 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुंबई में जान से मारने की धमकी दिये जाने के मामले में डुमरियागंज के पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसी हरकतों को सीधे-सीधे भारत के लोकतंत्र, हिंदू समाज और राष्ट्र की सुरक्षा पर हमला करार दिया है। साथ ही चेतावनी दी है इन मामलों में हिन्दू समाज चुप नहीं बैठेगा। शुक्रवार को पूर्व विधायक ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा है कि मुंबई में मुस्लिम सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई। यह घटना अत्यंत निंदनीय ही नहीं, बल्कि सीधे-सीधे भारत के लोकतंत्र, हिंदू समाज और राष्ट्र की सुरक्षा पर हमला है। गई। उन्होंने कहा है कि आई लव मुहम्मद...