रुडकी, मार्च 4 -- मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे भारतीय किसान यूनियन एकता के पदाधिकारियों को मंगलवार को रोके जाने से गुस्साए किसानों ने बीएसएम तिराहे पर एकत्र होकर नारेबाजी की। इस दौरान किसान संगठन ने इसके विरोध में एक महीने बाद सीएम आवास घेराव की चेतावनी दी। भारतीय किसान यूनियन एकता के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी ने बताया कि मंगलवार सुबह नेहरू स्टेडियम में सीएम के कार्यक्रम में जा रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। साथ ही किसानों से अपशब्द भी कहे गए। पुलिस अधिकारियों ने किसानों पर ज्ञापन सीएम को दिए जाने के बजाए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को दिए जाने का दबाव बनाया गया। ऐसे में किसानों ने प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.