सिद्धार्थ, मार्च 23 -- सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में जिले की बी.पैक्स पथरा बाजार की सभापति शैलजा सिंह को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान सहकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए दिया। शैलजा सिंह ने बताया कि वर्ष 2023-24 सत्र में 1060 सदस्य बनाए गए। समिति द्वारा खाद वितरण, पशुपालन ऋण, किसान क्रेडिट लोन का वितरण किया जाता है। बैंक की वसूली शत प्रतिशत है। इन्ही कार्यों के आधार पर बी. पैक्स पथरा बाजार का चयन किया गया। इनके सम्मानित होने पर सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह, चेयरमैन गोविन्द माधव ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.