अल्मोड़ा, फरवरी 3 -- अल्मोड़ा। पूर्व दर्जाधारी बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में सीएम से मुलाकात कर अल्मोड़ा की प्राथमिकताएं रखीं। उन्होंने लोधिया स्थित फूड क्राफ्ट केंद्र के संचालन, मेडिकल कॉलेज में फैकल्टी, जीआईसी मैदान में आधुनिक खेल सुविधाएं, अल्मोड़ा की पेयजल योजनाओं, पार्किंग और विद्यालयों के आधुनिकीकरण आदि पर चर्चा की। बताया कि सीएम ने उन्हें समस्याओं का जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...