देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। गढ़वाल कमिश्नर और मुख्यमंत्री के सचिव विनय शंकर पांडेय की फर्जी फेसबुक आईडी बनाने का मामला सामने आया है। इस मामले में उनके निजी सचिव ने देहरादून की डालनवाला कोतवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस को दी गई तहरीर में निजी सचिव विकास कुमार ने कहा कि बीते शनिवार को उनके संज्ञान में आया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने गढ़वाल सीएम सचिव विनय शंकर पांडेय के नाम का इस्तेमाल कर एक फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि असामाजिक तत्व इस फर्जी आईडी का दुरुपयोग किसी गलत उद्देश्य या लोगों को गुमराह करने के लिए कर सकते हैं। इस संवेदनशीलता को देखते हुए निजी सचिव ने पुलिस को शिकायत के साथ फर्जी फेसबुक आईडी का स्क्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.