किशनगंज, जनवरी 29 -- किशनगंज। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री, बिहार के संभावित 'समृद्धि यात्रा' कार्यक्रम के निमित्त समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित किशनगंज जिला भ्रमण को लेकर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा मार्च माह के प्रथम अथवा द्वितीय सप्ताह में हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि लंबित योजनाओं के कार्य फरवरी माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री की संभावित 'समृद्धि यात्रा' के दौरान प्रस्तावित ...