मुजफ्फरपुर, अप्रैल 26 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विकास की पहल को पहले दिन ही जिम्मेदारों ने पलीता लगा दिया। मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी अभियान 'आपका शहर आपकी बात की शुक्रवार से नगर निगम में शुरुआत की गई। हालांकि, इस कार्यक्रम के नाम पर पहले दिन खानापूर्ति की गई। पहले दिन वार्ड संख्या दो में ब्रह्मपुरा की बृजबिहारी गली स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर और वार्ड 41 में जनसंवाद का आयोजन किया गया था। प्रचार-प्रसार के अभाव में इस जन संवाद से जन (आम लोग) दूर ही रहे। बृजबिहारी गली स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर में आयोजित जन संवाद से अधिकतर स्थानीय निवासी दूर दिखे। गिनती के आठ-दस लोग ही पहुंचे। वार्ड पार्षद गायत्री देवी नदारद रहीं। उनकी जगह उनके पति व भाजपा जिलाध्यक्ष (पश्चिमी) हरिमोहन चौधरी प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। स्थिति यह हो गई कि मंदिर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.