कानपुर, फरवरी 10 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) से नाराज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) का लखनऊ के लिए रवाना प्रतिनिधिमंडल डीजीपी के आदेश पर पक्षी विहार में रोक लिया गया। पुलिस ने शिक्षक नेताओं को बताया कि ऐसा सीधे मुख्यमंत्री के निर्देश और आश्वासन पर किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र दीक्षित ने बताया कि वह कानपुर से चलने के बाद पांचवें दिन जैसे ही अजगैन से रवाना हुए उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर डीजीपी के आदेश पर एसीपी हसनगंज अरविन्द चौरसिया की अगुवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने मौके पर भारी बल के साथ रोक लिया। पक्षी विहार में वार्ता हुई जिसमें बताया गया कि सदन चल रहा है। इस कारण पैदल मार्च रोक दें। मुख्यमंत्री ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आश्वस्त किया कि मांगपत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.