चम्पावत, सितम्बर 16 -- पाटी। पाटी मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर मरीजों को फल बांटे। मंडल अध्यक्ष जगदीश जोशी ने बताया कि सीएम और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के रूप में बनाया जा रहा है। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बलराज पाटनी ने बताया कि 25 सितंबर को पाटी अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। जिसमें ईएनटी, नेत्ररोग, स्त्रीरोग विशेषज्ञ, फिजीशियन मरीजों का उपचार करेंगे। दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में दीपक भट्ट, प्रकाश भट्ट, बल्लू मेहता, अनिल गहतोड़ी, हेम शर्मा, वीरेंद्र मेहता, रोशन पाटनी, दीपक, तनुज, कुलदीप फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...