धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन नामांकन और झामुमो के स्थापना दिवस के मद्देनजर बुधवार की दोपहर से लेकर शाम तक बरवाअड्डा, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, कोर्ट मोड़ सड़क पर दिनभर गाड़ियां रेंगती रहीं। हैवी वेट प्रत्याशियों के नामांकन के लिए निकले काफिलों से भी गाड़ियों की रफ्तार थम गई थीं। सीएम के आगमन के दौरान दोपहर 10 मिनट तक इस सड़क पर गाड़ियों को बैरियर लगा कर जगह-जगह रोक दिया गया था। सीएम के बरवाअड्डा हवाई अड्डा लौटते समय भी सड़क पर ब्लॉक लिया गया था। लौटते समय कारकेड की एक गाड़ी आगे चल रही गाड़ी से टकरा गई। इससे पीछे वाली गाड़ी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई थी। सीएम के आगमन और नामांकन के मद्देनजर बुधवार को मेमको मोड़ से कोर्ट मोड़ तक सड़क पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.