प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन की अटकलों के बीच जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा ने विधायक (फाफामऊ) गुरु प्रसाद मौर्या व विधायक (करछना) पीयूष रंजन निषाद के साथ शृंग्वेरपुर स्थित निषादराज उद्यान, गुफा, हेलीपैड, पार्किंग स्थल एवं अन्य स्थानों पर विकास कार्यों को देखा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में विकास कार्यों के सिलसिले में आवश्यक निर्देश दिये। निषादराज उद्यान में बेहतर साफ- सफाई, पार्किंग स्थान पर वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि निषादराज उद्यान में आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों को किसी भी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाए, इसके लिए आवश्यक सभी प्रबन्ध सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.