प्रयागराज, जनवरी 8 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 10 जनवरी को आगमन के मद्देनजर शहर में तैयारी तेज कर दी गई है। नगर निगम और प्रयागराज विकास प्राधिकरण एयरपोर्ट से माघ मेला क्षेत्र तक तैयारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के आवागमन के प्रस्तावित मार्गों की मरम्मत के साथ सफाई कराई जा रही है। मार्ग के डिवाइडरों की पेंटिंग की जा रही है। चौराहों की सफाई की जा रही है। स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण चौराहों की सफाई के साथ चौफटका चौराहा की खास मरम्मत करा रहा है। एक वाहन के टक्कर से टूटी चौराहे के रेलिंग की मरम्मत कराई गई। पीडीए के कार्यवाहक मुख्य अभियंता कौशलेंद्र चौधरी चौराहे की मरम्मत के दौरान मौके पर खड़े रहे। पिछली बार इसी चौराहे की सड़क खराब होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई थी। चौराहे के सड़क अभी भी खराब है। कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.