आगरा, मई 17 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 19 मई और शनिवार को डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। सीएम योगी यहां नवीन पुलिस लाइन समेत जनपद में निर्माण होकर तैयार हो चुकी योजनाओं व भवनों का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी करीब 700 करोड़ रुपये के कार्यों की सौगात जनता को समर्पित करेंगे। सीएम की सुरक्षा व्यवस्था समेत तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार दोपहर को अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन एवं डीआईजी अलीगढ़ रेंज ने भ्रमण किया। कार्यक्रम स्थल पर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उधर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीएम मेधा रूपम ने भी तैयारियों को गति प्रदान की। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ व पुलिस उपमहानिरीक्षक अलीगढ़ रेंज प्रभाकर चौधरी दोपहर को यहां पहुंचे। उन्होंने नवीन पुलिस लाइन भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.