भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर। वरीय संवाददाता मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा से पहले शराब को लेकर सख्ती की जा रही है। मुख्यालय से मद्यनिषेध के वरीय अधिकारी ने इसको लेकर भागलपुर सहित सभी संबंधित जिलों को निर्देश दिया है। सीएम के दूसरे चरण में जिन जिलों में समृद्धि यात्रा होनी है वहां पर शराब को लेकर विशेष अभियान चलाने को कहा गया है। शराब के साथ ही अन्य मादक पदार्थ के माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश है। इन बिंदुओं पर कार्रवाई का है निर्देश - देशी चुलाई सहित शराब के सभी नए व पुराने हॉटस्पॉट के आस-पास निरोधात्मक कार्रवाई - पूर्व में जहरीली शराब व स्प्रिट बरामदगी के आरोपपत्रित आरोपियों पर विशेष निगरानी रहेगी - शराब की खेप के आवागमन मार्ग पर लगातार सघन वाहन चेकिंग व सुदृढ़ गश्ती को कहा है - जिले में शराब के निर्माण, भंडारण, खरीद व बिक...