लखनऊ, जून 28 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री द्वारा भामाशाह जयंती पर प्रदेश के हर जिले से 10-10 व्यापारियों को सम्मानित करने की घोषणा का स्वागत किया है। संगठन के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने व्यापारी वर्ग को सम्मानित किया है, यह सराहनीय है। साथ ही हर जिले व कस्बों में यह पुरस्कार हर साल व्यापारियों को दिए जाएंगे। इस घोषणा से प्रदेश भर के व्यापारियों में जोश भर गया है साथ ही सरकार के प्रति व्यापारियों का विश्वास और बढ़ गया है। वहीं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष सुरेश छबलानी ने भी मुख्यमंत्री की घोषणा का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.