अल्मोड़ा, दिसम्बर 6 -- सीएम पुष्कर सिंह धामी का रविवार को द्वाराहाट में आंशिक कार्यक्रम होगा। एडीएम युक्ता मिश्र ने बताया कि सीएम रविवार अपराह्न 3:15 बजे अस्थाई हैलीपेड विजय तोक पहुंचेंगे। यहा से वह 3:30 बजे धनखल द्वाराहाट जाएंगे। 15 मिनट का समय आरक्षित रहेगा। 3:45 बजे वह विजयपुर तोक पहुंचकर देहरादून के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...