दरभंगा, सितम्बर 20 -- मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के राघोपुर खेल मैदान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल पर प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे कार्यों की प्रगति का भौतिक निरीक्षण शुक्रवार को जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय झा ने किया। संजय झा के भौतिक निरीक्षण के दौरान डीएम कौशल कुमार, एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी, डीएसपी बेनीपुर आशुतोष कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। दिन के ग्यारह बजे राघोपुर खेल मैदान परिसर में पहुंचे संजय झा ने वहां चल रहे कार्यों में मंच की सुरक्षा, पहुंच पथ,आम लोगों के बैठने के लिए बनाए जा रहे पंडाल, नेताओं एवं अधिकारियों की गाड़ियों के पार्किंग सहित अन्य कार्यों को देखा तथा इसे शीघ्र पूरा कराने की सलाह अधिकारियों को दी। इस दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं को उन्होंने प्रशासन को स...