चक्रधरपुर, दिसम्बर 10 -- पश्चिम सिंहभूम जिला के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बंदगांव प्रखंड के चंपवा से आरिपीरी तक 16 किलोमीटर सड़क निर्माण निर्माण करने की मांग को लेकर चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव एवं मनोहरपुर विधायक जगत मांझी के नेतृत्व में चंपवा के ग्रामीणों की एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात किया एवं मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन को सड़क के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। विधायक सुखराम उरांव ने बताया कि 2022 को चंपवा से आरिपीरी तक 16 किलोमीटर सड़क निर्माण की स्वीकृति हुई थी। ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य भी शुरू किया था।.मगर 2 दिन बाद ही वन विभाग सड़क निर्माण कार्य को बंद करा दिया है,जो कि आज तक चालू नहीं हो सका है। जिससे 20 गांव के ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। जब कि ...