कानपुर, फरवरी 19 -- कानपुर। बुधवार को ट्रायल के बाद गुरुवार को सीएम कार्यालय से डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के जनता दर्शन का लाइव प्रसारण देखा गया। सुबह 10 से 12 बजे तक हुई जनसुनवाई के एक-एक पल को देखा गया। इसको लेकर डीएम कार्यालय में हाईटेक सिस्टम लगाया गया है। आने वाले समय में कभी भी सीएम या कोई आला अफसर जनसुनवाई के दौरान खुद फरियादी से बात कर स्थिति को समझ सकते हैं। अब हर कार्य दिवस में लाइव प्रसारण होगा। सीएम कार्यालय के सामने अब हर जिले में जनसुनवाई होगी। फिलहाल ट्रायल के बाद अब सफल लाइव प्रसारण हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...