गुड़गांव, फरवरी 10 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवादाता। मिलेनियम सिटी के दो स्टेडियम में चल रहे सीएम कप-2025 के दूसरे दिन टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इसमें फुटबॉल (बॉयज) प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। इस दौरान लीग व नॉकआउट मुकाबलों में एकतरफा जीत के साथ कड़े संघर्ष देखने को मिले। प्रतियोगिता के पहले दौर में सिरसा और अंबाला की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सिरसा टीम 1-0 से जीती। गुरुग्राम ने रोहतक को 1-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में जींद टीम ने यमुनानगर की टीम को 1-0 से हराया। चौथे मैच में फतेहाबाद और एमएनएसएस टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें फतेहाबाद की टीम ने 5-3 (टाई ब्रेकर) से शानदार जीत हासिल की। पांचवें मुकाबले में हिसार ने महेंद्रगढ़ को 2-1 से हराया। करनाल ने पलवल को 1-0 से मात दी। सातवें मुकाबले में मेवात ...