बलिया, फरवरी 16 -- बलिया, संवाददाता। 'समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश' की कड़ी में सरकार ने मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती से हटकर बागवानी, फल, सब्जी, फूल, मसाले तथा औषधिय फलों और फूलों की खेती को ओर प्रोत्साहित करना है ताकि उनकी आदमी बढ़े और वह आर्थिक रूप से समृद्ध बन सकें। इस योजना के तहत किसानों को नए बाग लगाने, उच्च गुणवत्ता वाले पौधे खरीदने के साथ ही ड्रिप स्प्रिंकलर सिंचाई संयंत्र की खरीद और पॉली हाउस तथा ग्रीन हाउस तरकीब से खेती पर सब्सिडी देने का प्राविधान किया गया है। इसके साथ ही पॉली हाउस और ग्रीन हाउस इसलिए विशेष जोर दिया गया है, क्योंकि इसके जरिए किसान बेमौसम सब्जी और फूल का उत्पादन कर अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। किसान गेहूं-चावल की जगह फल, फूलों की खेती तथा बागवानी कर कम लाग...