मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थियों के लिए मेगा ऋण वितरण शिविर का आयोजन हिन्दू कॉलेज में किया गया। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने योजना के लाभार्थियों को ऋण वितरित किए। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए कहा। आयोजन उपायुक्त उद्योग दीपेंद्र कुमार ने किया। सीएम युवा एप के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रमोद सैनी, मनी गुप्ता, समक्ष धारीवाल, सचिन, मो.नाजिम आदि को ऋण वितरित हुए। विभिन्न बैंकों के अधिकारी, सहायक आयुक्त उद्योग नेहा, मधुर गुप्ता, हर्ष सैनी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...