देहरादून, जनवरी 1 -- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की बैठक में अंकिता भंडारी हत्याकांड और त्रिपुरा के छात्र हत्या के मुद्दे पर सरकार को घेरा। कामरेड कमरूद्दीन की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए होने वाले सीएम आवास कूच को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। पार्टी ने आरोप लगाया कि अंकिता मामले में असली वीआईपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। बैठक में त्रिपुरा के छात्र की हत्यारों पर भी सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर राज्य सचिव राजेंद्र पुरोहित, अनंत आकाश, माला गुरुंग और शिवप्रसाद देवली, नुरैशा अंसारी, भगवंत पयाल, कृष्णा गुनियाल, रविंद्र नौडियाल, शंभू प्रसाद ममगाईं, रंजन सोलंकी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...