मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जिले के सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में उपचार कराने के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी। जाड़े के मौसम में होने वाली सामान्य बीमारियों से ग्रसित महिलाओं,बच्चों,बुजुर्गों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद आवश्यक सलाह देते हुए निशुल्क दवा को वितरण भी किया गया। महिलाओं और बच्चों में सबसे ज्यादे कोल्ड डायरिया,जुकाम समेत ठंड लगने उपजी अन्य बीमारियों की शिकायत रही। उपचार करने के बाद बच्चों को ठंड से बचाव के लिए हमेश गरम कपड़ों से ढंक कर रखने की सलाह डाक्टरों ने दी। सुबह होते ही पीएचसी पर उपचार कराने के लिए मरीजों की भीड़ पहुंच गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.