रांची, फरवरी 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को राज्य के 28,995 प्राइमरी स्कूलों को टैबलेट देंगे। रांची के 12 और अन्य जिलों के छह-छह स्कूलों को समारोह में टैबलेट देंगे। वहीं, अन्य स्कूलों को 264 प्रखंड कार्यालयों में टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा। गिरिडीह के सबसे ज्यादा 2776 स्कूलों को, जबकि लोहरदगा के सबसे कम 417 स्कूलों को टैबलेट मिलेगा। रांची के 1456 स्कूलों को टैबलेट मिलेगा। ये वैसे स्कूल हैं जहां पहली से पांचवीं (प्राइमरी) की पढ़ाई होती है और इनमें 30 से ज्यादा छात्र-छात्राओं का नामांकन है। टैबलेट मिलने के बाद प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक उसकी सुरक्षा के लिए जवाबदेह होंगे। उसके फिजिकल डैमेज, चोरी, गुम आदि होने की स्थिति में यह संबंधित शिक्षक से वसूलनीय होगी। यह टैबलेट स्कूल की परिसंपत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.