रुद्रपुर, फरवरी 14 -- खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को महाशिवरात्रि पर चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में लगने वाले मेले का शुभारंभ करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि सीएम सुबह दस बजे मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस वर्ष मेला 12 दिनों तक आयोजित किया जाएगा। मेले में उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश और नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में स्थापित शिवलिंग नक्षत्रों के अनुरूप सात रंगों में परिवर्तित होता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक और दर्शन मात्र से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मेला परिसर में बाहर से आए व्यापारियों ने झूले, सर्कस और विभिन्न प्रकार की दुकानों को सजा लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...