गोरखपुर, मई 17 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई तक बढ़ा दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि तक आवेदन करके अपना पंजीकरण करा सकते हैं। यह जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि अभ्युदय योजना के तहत 425 अभ्यर्थियों का चयन होगा। वर्तमान में 500 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनकी संख्या बढ़ाने के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। योजना के तहत यूपीएससी की परीक्षा के लिए 125, एनडीए और सीडीएस के लिए 100, नीट और जेईई के लिए 100-100 सीटों पर प्रवेश होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.