किशनगंज, सितम्बर 23 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुख्यमंत्री, बिहार के कर-कमलों द्वारा सोमवार को पटना से पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम राज्य के सभी जिलों में लाइव प्रसारण के माध्यम से संपन्न हुआ। इसी क्रम में किशनगंज जिला अंतर्गत जिला पदाधिकारी विशाल राज की उपस्थिति में समाहरणालय स्थित एन.आई.सी. कक्ष से 04 प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालयों का विधिवत उद्घाटन किया गया। इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केंद्र, किशनगंज का भी शिलान्यास किया गया, जिसकी प्राक्कलित लागत 10.9435 करोड़ है। मत्स्य प्रक्षेत्र के अंतर्गत निर्मित आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन भी इस अवसर पर किया गया, जिनमें ठाकुरगंज अंचल स्थित गुदरी बाजार, रेलवे स्टेशन के समीप प्रखंड स्तरीय मत्स्य बाजार (प्राक्कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.