प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सीएमपी डिग्री कॉलेज के विधि विभाग से एलएलएम कर चुके एवं अध्ययनरत 23 विद्यार्थियों ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विभागाध्यक्ष प्रो. शिव शंकर सिंह, प्राचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे तथा कॉलेज एल्युमिनाई वेलफेयर एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य डॉ. रमेश कुमार भारती ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सफल विद्यार्थियों में आंचल जायसवाल, अर्चना, अवनीश कुमार, आदित्य चक्रवर्ती, प्रज्ञा दुबे, अजीत वर्मा, वात्सल्य शुक्ला, आशुतोष द्विवेदी, रंजन कुमार प्रसाद, मेघा रानी, देव भारद्वाज, आयुष उपाध्याय, विजय चन्द गौतम, स्वाती यादव, अपूर्वा सिंह, सत्यव्रत तिवारी, खुशी सिंह, ज्योति मौर्या, ऐश्वर्या सिंह, अथर्व दीक्षित, संजीव कुम...