प्रयागराज, नवम्बर 28 -- प्रयागराज। सीएमपी डिग्री कॉलेज के रसायन विज्ञा विभाग और इंस्टीट्यूट इनोवेशन सेल की ओर से 'इंटरडिस्प्लिनरी डाइमेंशन ऑफ केमिस्ट्री' विषय पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि प्रो. रामेंद्र सिंह ने कहा कि रसायन विज्ञान जीवन को सरल बनाती है और पर्यावरण संरक्षण में उपयोगी है। अध्यक्षता कर रहे प्रो. संजय श्रीवास्तव ने छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो. दिनेश मणि ने विद्यार्थियों को सतत विकास का वाहक बताया। इस अवसर पर विभाग की ओर से प्रकाशित दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...