रांची, फरवरी 5 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई मुख्यालय रांची ने सीएसआर पहल आरोग्य पोषण को लागू करने के लिए आरके एचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर, मुम्बई के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। संस्थान ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य रांची जिले के सीएमपीडीआई कमांड क्षेत्रों में लगभग 1550 टीबी रोगियों को छह महीने अवधि के लिए पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना है। इससे टीबी रोगियों के प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने, उपचार के परिणामों में गुणात्मक सुधार और शीघ्र स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। इस समझौते ज्ञापन पर सीएमपीडीआई की ओर से एचआरडी महाप्रबंधक डॉ शिशिर दत्ता व आरकेएचआईवी एड्स रिसर्च एंड केयर सेंटर की परियोजना प्रमुख योगिता बोरकर मुरलीधरन ने हस्ताक्षर किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.