रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, संवाददाता। सीएमपीडीआई के मयूरी हॉल में बुधवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह सेवानिवृत्त हो रहे छह अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित हुआ। आरके महापात्रा, दीपक कुमार, गोपाल चन्द्र विश्वास, जितेन्द्र तिवारी, अरशद हुसैन और भंडारपाल प्रमोद ओझा को उनके उत्कृष्ट कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया। सीएमपीडीआई के तकनीकी निदेशक शंकर नागाचारी, राजीव सिन्हा, नृपेन्द्र नाथ और ओएसडी चौधरी शिवराज सिंह ने पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न और शॉल भेंट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...