बरेली, दिसम्बर 25 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर शाखा मेंस कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारी प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (सीएमडी) डॉ ए ए खान से शिष्टाचार मुलाकर रेलवे अस्पताल से संबंधित कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मंडल मंत्री रजनीश तिवारी ने सीएमडी खान को अस्पताल में इलाज की सुविधाओं, दवाओं की उपलब्धता, जांचों में हो रही देरी, विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी तथा कर्मचारियों को समय पर समुचित चिकित्सा सुविधा न मिलने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...