रुडकी, जनवरी 28 -- भगवानपुर। सीडीओ ललित नारायण मिश्रा ने कम्युनिटी मैनेज ट्रेनिंग सेंटर का उदघाटन किया। इस दौरान एनसीआरपी से आई प्रीति जोशी ने अपने अनुभव साझा किए। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को रोजगार सृजन, बाजार से जुड़ाव, नवाचार आधारित उद्यमों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि महिलाओं के लिए आजीविका संवर्धन के लिए यह सेंटर अहम साबित होगा। कार्यक्रम में बीडीओ आलोक गार्गे, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...