मोतिहारी, फरवरी 24 -- मोतिहारी। सीएमजे ई आफ एजुकेशन बनकट में 22 व 23 फरवरी दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्री नर्सरी से नौवीं तक के प्रतिभागी शामिल हुए। इसका उद्घाटन विद्यालय की निदेशक डॉ ज्योति झा ने दीप जलाकर व खेल का आगाज विद्यालय के प्रबंध निदेशक डा आरके झा ने नारियल फोड़ कर किया। प्राचार्य डॉ बीके झा, उप-प्राचार्य अभिषेक कुमार वेदी, व्यवस्थापक संजीव कुमार झा सहित विद्यालय के सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षका भी उपस्थित थे। प्रथम मैच कबड्डी का खेला गया, इसमें 9ए की टीम विजेता रही। वही दूसरा और तीसरा कबड्डी मैच 9बी बनाम 8बी (बालक वर्ग) तथा 7बी बनाम 7सी के बीच कबड्डी खेला गया। इसमें 8बी और 7सी विजेता रहे। बॉलीबॉल 9बी बनाम 8बी-सी के बीच खेला गया। इसमें 9बी टीम विजेता रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...