मऊ, दिसम्बर 2 -- मऊ, संवाददाता। विश्व एड्स दिवस पर सोमवार को सीएमओ कार्यालय से जन जागरुकता रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान चलाकर लोगों को एचआईवी एड्स को जड़ से समाप्त करने के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही साथ स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने जन-जन को एड्स के प्रति लोगों को जागरुक करने की रणनीति भी बनाया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जन जागरुकता रैली कार्यालय से होते हुए बाल निकेतन मोड़, जीवन राम इंटर कालेज, रामस्वरूप भारती इंटर कालेज पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जन जागरुकता रैली के पूर्व टीवी क्लीनिक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत डीटीओ डॉ. सोनी, सीपीएम नागेंन्द्र पाण्डेय ने बोर्ड पर हस्ताक्षर करके किया। इस अवसर...