जौनपुर, फरवरी 23 -- मुफ्तीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुर्तजाबाद और बगथरी में आयोजित स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे मरीजों से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और स्वास्थ्य कर्मियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। ग्रामीण आनंद राय, रविन्द्र यादव और अजय इमरान ने बताया कि केंद्र के चिकित्सक डॉ. विनय कुमार की जेल में तैनाती होने के कारण चिकित्सक की कमी हो गई है, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नए चिकित्सक की शीघ्र तैनाती की मांग की। वहीं, स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड बॉय और स्टाफ नर्स ने पानी की टंकी फट जाने की समस्या बताई और नई टंकी लगवाने की मांग रखी। सीएमओ ने चिकित्सक की व्यवस्था शीघ्र कराने का आश्वासन दिया। साथ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.