जौनपुर, जनवरी 17 -- जौनपुर, संवाददाता। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जय गोपालगंज का निरीक्षण किया। यहां सभी चिकित्सक उपस्थित मिले। सीएचओ की ओर से दो मरीजों का इलाज किया जा रहा था। एएनएम सेंटर पर 14 प्रकार की जांच सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाव का निरीक्षण के समय धर्मेंद्र और स्वप्न उपस्थित मिले। केंद्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक रही। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरकोनी का भी निरीक्षण किया। यहां अधीक्षक सहित सभी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित मिले। दवा...