पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- पीलीभीत। एक दिन पूर्व प्रसव के दौरान नवजात की मौत मामले में जिला प्रशासन ने रिपोर्ट मांगी है। इस पर सीएमओ डा.आलोक कुमार ने महिला अस्पताल के सीएमएस डा.राजेश कुमार से पूरे मामले में जानकारी मांगी है। ताकि जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके। सदर कोतवाली क्षेत्र के मैत्री बाग कॉलोनी निवासी प्रिया सिंह पत्नी मृदुल सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर मंगलवार की रात साढ़े 10 बजे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल स्टाफ ने पांच हजार रुपये की धनराशि की मांग की। इसे देने में उन्होंने असमर्थता जताई। बुधवार सुबह प्रिया सिंह को सामान्य प्रसव हुआ पर पैदा नवजात मृत अवस्था में था। आरोप लगाया है कि नवजात के शव के सिर के पास चोट के निशान थे। पूछताछ करनी चाही तो चिकित्सक और स्टाफ ने परिजनों से अभद्रता क...