सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में मातृत्व योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने सीएमएस को इसके लिए निर्देशित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भारत भूषण दोपहर में बिरसिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचे। अस्पताल के सीएमएस डा. (मेजर) गिरीश पाण्डेय से प्रसूता और गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर निर्देशित किया। सीएमओ ने कहा कि योजना का व्यापक प्रचार प्रसार कर महिलाओं को सुविधाओं का लाभ दिलाया जाए। अस्पताल के सीएमएस डा. गिरीश पाण्डेय ने बताया कि अस्पताल में प्रसव सुविधा उपलब्ध है। जल्द ही सिजेरियन सेक्शन शुरू किया जाएगा। अस्पताल आने वाली गर्भवती महिलाओं को समुचित इलाज मिलता है। सीएमओ ने अस्पताल की साफ़ सफ़ाई व्यवस्था का जायजा लिया...