हापुड़, दिसम्बर 15 -- सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने सोमवार दोपहर सरावा पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में व्यवस्थाएं जांची और आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी सरावा पीएचसी पहुंचे। यहां उन्होंने अस्पताल में दवाईयों का स्टॉक चेक किया। अस्पताल का रिकॉर्ड चेक किया और चिकित्सकों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में साफ सफाई की स्थिति ठीक मिली। सीएमओ डॉ सुनील त्यागी ने बताया कि अस्पताल में व्यवस्थाएं बेहतर मिली हैं, जो चिकित्सक ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.