जौनपुर, दिसम्बर 19 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह शुक्रवार को बक्शा विकास खण्ड के भिवरहा गांव पहुंची। यहां उन्होंने पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण कर अभियान को सफल बनाने का निर्देश दीं। सीएमओ वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा पहुंची जहां मौजूद अधीक्षक डॉ. जीके सिंह ने सीएमओ को अस्पताल का भ्रमण कराया। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी ने मरीजों से पूछताछ कर जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों से किसी भी दशा में बाहर से दवा न लिखने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में होने वाली जांच के संबंध में अधीक्षक से पूछताछ की। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह, डीएमसी अनूप द्विवेदी, आरसी प्रदीप विश्वकर्मा, जेएसआई अमित सिंह के अलावा डॉ. आलोक रघुवंशी, डॉ. मनीष सोनकर, बीपीएम सौरभ कुमार, नितेश यादव,...