शाहजहांपुर, नवम्बर 27 -- शाहजहांपुर। चार दिसम्बर तक चलने वाले पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का सीएमओ डॉ़ विवेक कुमार मिश्रा द्वारा अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलीकोठी पर फीता काटकर पुरुष नसबंदी पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया। सीएमओ ने कहा कि नसबंदी के लिए इच्छुक लाभार्थियों की पहचान एवं संवेदीकरण किया जा रहा है। इस पखवाड़े में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ददरौल, पुवायां, तिलहर व जरियनपुर में पुरुष/ महिला नसबंदी शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ़ पीपी श्रीवास्तव, डॉ़ आलोक कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी वीरेन्द्र कुमार शर्मा, अनिल कुमार डीएफपीएलएम, सहित अन्य स्टॉफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...