आजमगढ़, दिसम्बर 29 -- आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने रविवार को जन आरोग्य मेले का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। लालगंज ब्लाक के व्यवहरा, ठेकमा विकास खंड के गोमाडीह स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहुंचे। स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, पंजीकरण, चिकित्सकीय परामर्श और दवा वितरण की व्यवस्थाओं को देखा। मुख्य चिकित्साधिकारी ने साफ-सफाई की व्यवस्था में और अधिक सुधार, उपलब्ध चिकित्सीय उपकरणों को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। जनपद में कुल 77 स्थानों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिनमें 110 डॉक्टर और 338 पैरामेडिकल कर्मियों ने 1220 मरीजों का उपचार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.