मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने नगरीय क्षेत्र स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर सूरज विहार एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर अवध विहार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, ओपीडी संचालन, अभिलेखों के रख-रखाव एवं मरीजों को प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। सीएमओ ने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर आने वाले प्रत्येक मरीज को शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.