लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- लखीमपुर, संवाददाता। रविवार को लगने वाले जन आरोग्य मेले की हकीकत जानने सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता निकले। सीएमओ डॉ. गुप्ता फूलबेहड़ क्षेत्र पहुंचे। सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलबेहड़ और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेताररपुर सहित पीएचसी पतरासी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएचसी फूलबेहड़ के अधीक्षक डॉ. मुनीश वर्मा उनके साथ मौजूद रहे। रविवार निरीक्षण के समय सीएमओ ने सीएचसी फूलबेहड़ की इमरजेंसी सेवाओं का विशेष रूप से जायजा लिया। इमरजेंसी कक्ष में बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, इमरजेंसी दवाएं, स्ट्रेचर, मॉनिटरिंग उपकरण, नेबुलाइजर एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की स्थिति देखी। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। मेले में ओपीडी सेवाएं, दवा वितरण, जांच सुविधा...