मुजफ्फर नगर, नवम्बर 29 -- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील तेवतिया द्वारा जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्थाओं, चिकित्सकीय सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता, साफ-सफाई, रजिस्टरों के संधारण, टीकाकरण कार्यों तथा ओपीडी सेवाओं का विस्तृत अवलोकन किया। सीएमओ ने उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संवेदनशील सेवाएं प्रदान की जाएं। सीएमओ ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विशेष ध्यान देने तथा रिकॉर्ड को अद्यतन रखने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाना विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.